लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी : कमल शर्मा

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:27 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजपुर की तरफ से एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब भाजपा में शामिल हुए फिरोजपुर के पदाधिकारियों जुगराज कटोरा, विजय अटवाल, अमरजीत सिंह को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व भाजपा पंजाब प्रधान कमल शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। समारोह में जिला प्रधान दविन्द्र बजाज ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकत्र्ताओं को प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत हासिल करके मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में एक बार फिर से सरकार स्थापित करेगी, इसलिए सभी भाजपा नेता व वर्कर भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। इस मौके पर अश्विनी ग्रोवर, महिला मोर्चा की प्रधान अंबिका बजाज, अरुण गुपगल, दविन्द्र, जौहरी यादव, मोहिन्द्र खोखर, सुरजीत सिंह, पवन मेहता, भीम सिंह आदि उपस्थित थे।  

Vatika