फिरोजपुर से सुखबीर के चुनाव लडऩे की संभावना, कभी भी हो सकती है घोषणा

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 12:08 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल की तरफ से बेशक सार्वजनिक तौर पर अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई, मगर इस बार यहां से शिअद के प्रधान व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल का चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है।
PunjabKesari
उनके चुनाव लडऩे को लेकर गांव बादल व फिरोजपुर में बड़े स्तर पर अकाली-भाजपा लीडरशिप की मीटिंगें जारी हैं। पार्टी किसी भी समय सुखबीर बादल के नाम की घोषणा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि घोषणा के बाद सुखबीर सिंह बादल 25 या 29 अप्रैल को अपने नामजदगी पत्र भी दाखिल कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को अंतिम रूप 22 अप्रैल की मीटिंग में दिया जाएगा। 
PunjabKesari
पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों संभालेंगे कमान
फिरोजपुर जिले में सुखबीर सिंह बादल को चुनाव लड़ाने की कमान सीनियर अकाली नेता और पंजाब के पूर्व सिंचाई मंत्री रहे जनमेजा सिंह सेखों संभाल रहे हैं और चुनाव की हर रणनीति अकाली-भाजपा वर्करों से मीटिंग करने उपरांत उन्हीं की तरफ से तैयार की जाएगी, जिस पर अंतिम मोहर प्रकाश सिंह बादल पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब, सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया लगाएंगे। सुखबीर सिंह बादल के नामजदगी पत्र किस दिन दाखिल किए जाएंगे, और रोड शो निकाले तथा चुनाव अभियान के लिए 22 अप्रैल को सायं 4 बजे जनमेजा सिंह सेखों के निवास पर अकाली व भाजपा लीडरशिप की मीटिंग रखी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News