मदन लाल अरोड़ा पुन: कांग्रेस में हुए शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 11:22 AM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे मदन लाल अरोड़ा, जो कुछ साल पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, ने घर वापसी करते हुए पुन: कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुरचरण सिंह नाहर ने उन्हें घर वापसी करवाने की रस्म अदा की। 

अरोड़ा ने कहा कि विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी की बिना भेदभाव हर वर्ग का विकास करने की सोच के चलते वह उनकी अगुवाई में पार्टी के साथ जुड़े हैं, पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी, वह पूरी ईमानदारी से उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News