प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ध्यान चंद की याद में होंगे खेल : मनप्रीत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 12:20 PM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी ध्यान चंद जी की याद में जिले के समूह स्कूलों में 29 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों के विद्यार्थियों में खेल गतिविधियों करवाई जाएंगी। 

यह जानकारी देते हुए जिलाधीश फाजिल्का मनप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से इस दिन को ध्यान चंद की याद को समर्पित राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। इस दिन जिले के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों में विभिन्न खेलों के मैचों के अतिरिक्त विरासती खेलें भी करवाई जाएंगी। इस दिन विशेष रूप से प्रात: मैराथन दौड़ भी करवाई जाएगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) व सहायक शिक्षा अधिकारी (खेलों) को आदेश दिए कि मनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय दिवस पर वह जिले की 2 बढिय़ा हाकी टीमों का नाम किसी राष्ट्रीय खिलाड़ी के नाम पर रखकर मैच करवाने अनिवार्य बनाएं। 

Vatika