शादी करवाने का झांसा देकर 4 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 02:31 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): लड़की के साथ शादी करवाने का झांसा देकर 4 साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की ने जिला पुलिस को शिकायत दे बताया था कि उन्हीं के गांव में रहने वाला साजन गिल जनवरी 2012 से लेकर दिसम्बर 2016 तक उसे इस झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाता रहा कि वह उसके साथ शादी रचा लेगा। बाद में उसने उसके साथ बातचीत करना छोड़ दिया और शादी की बात तक नहीं की। 

Vatika