घुबाया Audio मामलाः सामने आया चालान वाले लड़के का बड़ा बयान

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 01:44 PM (IST)

फाजिल्काः  घुबाया आॅडियो वायरल विवाद के बाद जिस लड़के का चालान हुआ है अब वह खुद मीडिया के सामने आया है। 


कुलदीप कुमार ने उस दिन की आपबीती बताते हुए कहा  कि फाजिल्का के लाल बत्ती चौक में 9 तारीख को उसे नगर थाना एस.एच.ओ. लवमीत कौर की तरफ से नाकाबंदी के दौरान रोका गया। उस दौरान पहले उसे जाने के लिए कहा गया पर बाद में फिर रुकने के लिए कहा गया। फिर उससे एस.एच.ओ. ने कागजात मांगे पर उसने कागजात दिखाने के लिए समय की मांग की तो एस.एच.ओ. ने यह मांग ना मानते हुए उसका चालान काट दिया। 

जिसके बाद उसने स्थानीय विधायक दविंदर सिंह घुबाया को फोन किया और एस.एच.ओ. से बात करवाने की कोशिश की पर एच.एच.ओ. ने बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद विधायक की तरफ से एस.एच.ओ. के मोबाइल पर कर्इ बार बात करने के लिए फोन किया गया। कुलदीप कुमार का कहना है कि एस.एच.ओ. ने खुद अपने मोबर्इल के जरिए सारी ऑडियो रिकॉडिंग की थी और वायरल करने की धमकी दी थी, जिसके बाद अब उन्होंने खुद ही यह ऑडियो वायल कर दी। 

Vatika