शहर के विकास के लिए विधायक पिंकी ने मुख्यमंत्री को सौंपा मास्टर प्लान

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 02:50 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): शहर के सर्वपक्षीय विकास को लेकर विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से विचार-विमर्श किया और फिरोजपुर में जल्द से जल्द पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का निर्माण शुरू करवाने की मांग की ताकि फिरोजपुर बार्डर एरिया के लोगों को आधुनिक मैडीकल सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
 
उन्होंने फिरोजपुर शहरी विधानसभा को खूबसूरत बनाने के लिए मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को मास्टर प्लान सौंपा और मुख्यमंत्री ने विधायक पिंकी से वायदा किया कि फिरोजपुर के सर्वपक्षीय विकास के लिए जितने भी फंड की जरूरत होगी, उतने ही फंड दिए जाएंगे। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी की तरफ से शहर के फ्रीडम फाइटर श्री सत्यपाल बागी मैमोरियल पार्क और नगर कौंसिल पार्क में लगाई गई बड़ी एल.ई.डी. की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के अन्य मंत्रियों और विधायक को भी कहा जाएगा कि वह अपने-अपने एरिया के पार्कों में बड़ी एल.ई.डी. लगवाएं।  

Vatika