जगह का फैसला करवाने के लिए मुखिया को दिए पैसे, मुखिया ने लौटाने से किया इंकार

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 03:18 PM (IST)

जलालाबाद(सेतिया): जिला सीनियर पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देशों पर अकाली-भाजपा सरकार समय एक राजनीकि पहुंच रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ किसी जगह के बटवारे हेतु फैसले के लिए मुखिया के रूप में रखे पैसे न लौटाने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने धारा 420,406 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। 
 

पुलिस को दिए बयानों में गुरचरन सिंह पुत्र चिमन सिंह निवासी काठगढ़ ने बताया कि उसके ताया गुरदयाल सिंह और पलविन्दर सिंह का घरेलू जगह के बटवारे को लेकर  झगड़ा था जिसके संबंध में गुरदयाल सिंह को 4 लाख 30 हजार रुपए देने आए थे। यह रकम फैसला होने तक सालसों के मुखिया करनैल सिंह पुत्र नरैण सिंह निवासी योद्धा भैनी के पास रख दी गई। 

उन्होंने अपनी तरफ से एक खाली अस्टाम 25-08-14 को खरीद कर पलविन्दर सिंह को दे दिया जो कि करनैल सिंह ने पलविन्दर सिंह को भरोसे में लेकर वे खाली अस्टाम भी पलविन्दर सिंह से हासिल कर लिया। परंतु गुरदयाल सिंह फैसले के साथ सहमत नहीं हुआ और गुरदयाल सिंह ने फैसले न होने की सूरत में अमानत के रूप में करनैल सिंह के पास रखवाए गए पैसे वापिस करने की मांग की। 

इसके बाद जब हमने करनैल सिंह से बतौर अमानत पैसे मांगे तो करनैल सिंह बहाने लगाता रहा और पैसे वापिस नहीं किए। काफी समय बाद इसकी शिकायत जिला पुलिस कप्तान को दी गई और प्राथमिक जांच में करनैल सिंह आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बता दें कि करनैल सिंह की पत्नी अकाली-भाजपा सरकार के समय क्षेत्र से बतौर ब्लाक सम्मति चेयरमैन रही है और राजनीतिक का फायदा उठाते हुए करनैल सिंह का बाल भी बांका नहीं हो सका और अब जबकि सत्ता परिवर्तन हुआ तो करनैल सिंह पर पुलिस के शिकंजे में आ गया।


 

Vaneet