एस.ओ.पी.यू. के प्रधान शिव धालीवाल की तेजधार हथियारों से हत्या

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 12:24 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा, मनदीप): देर रात फिरोजपुर शहर के इच्छेवाला रोड पर कुछ मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात युवकों ने करीब 22-23 वर्ष के युवक शिव धालीवाल (एस.ओ.पी.यू. प्रधान) पुत्र चरणजीत सिंह धालीवाल निवासी सर्वेंट क्वार्टर सिविल अस्पताल फिरोजपुर शहर की किरचें घोंप कर हत्या कर दी। 

जानकारी के अनुसार शिव धालीवाल अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि बुलेट मोटरसाइकिलों पर आए कुछ हथियारबंद युवकों ने इच्छेवाला रोड पर चर्च के पास उसे घेरकर उस पर हमला कर दिया और उसे तेजधार हथियारों से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद शिव को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर शहर में लाया गया, जहां कुछ समय के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. गुरदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल कर हत्यारों का पता लगाना शुरू कर दिया। 

इसके अलावा पुलिस मृतक शिव की मां शीला के बयानों को दर्ज करके अगली कार्रवाई कर रही है। डी.एस.पी. गुरदीप सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द हत्यारों का सुराग लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। 

 

     

Edited By

Sunita sarangal