सिद्धू हवाई यात्रा के अर्थहीन आंकड़े पेश करने से पहले अपनी सरकार की तरफ नजर दौड़ाएं: जीरा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 12:23 PM (IST)

जीरा(अकालियांवाला): कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, जिसको अपनी सरकार में हो रहे नाजायज खर्चों बारे भी ज्ञान नहीं है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि समय की नजाकत से राजनीतिक करवट लेने वाले कांग्रेस सरकार में बने मंत्री हर पक्ष से अनजान हैं। 

ये विचार अकाली दल बादल के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह जीरा ने आज ‘पंजाब केसरी’ से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अकाली-भाजपा सरकार तथा कांग्रेस सरकार दोनों के हवाई यात्रा खर्चों की तुलना करते समय फर्जी बयानबाजी कर रहा है, जिसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। कांग्रेसी हुकूमत के पिछले 9 महीनों दौरान हवाई यात्रा पर हुए कम खर्चे दर्शाने के लिए बड़े ही हास्यप्रद आंकड़े सामने लेकर आया है, जबकि सच्चाई यह है कि चाहे हैलीकाप्टर उड़ान भरे या न भरे, पायलट तथा इंजीनियरों के वेतनों का खर्चा ही वाॢषक 3 करोड़ रुपए होता है। जीरा ने कहा कि कुछ नेता नाजायज कब्जों में भी व्यस्त हुए हैं। आए दिन उनकी धक्केशाहियां सार्वजनिक हो रही हैं। सिद्धू इस मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहे। 

इस मौके पर गुरमीत सिंह बूह मैंबर शिरोमणि कमेटी, सरपंच अमीर सिंह बबन शेरपुर, प्यारा सिंह ढिल्लों पूर्व अध्यक्ष, शमिन्द्र सिंह खिंडा अध्यक्ष मालवा जोन, सरपंच निर्मल सिंह मनोचाहल, सरपंच अमृतपाल सिंह मनेस, जतिन्द्र सिंह भुल्लर कमालगढ़ चेयरमैन, लखविन्द्र सिंह मल्लूबाडियां, संदीप सिंह गिल, सरपंच बोहड़ सिंह रटौल सरपंच प्रितपाल बोघेवाल, सुरजीत सिंह उप्पल बघेलेवाला, चेयरमैन कारज सिंह आहला, कुलदीप सिंह बंब चेयरमैन, बख्शीश सिंह मस्तेवाला सरपंच, पिं्रस घुर्की यूथ अकाली दल, सर्बजीत सिंह बूह के अलावा कई अकाली नेता हाजिर थे।

Punjab Kesari