रेलवे विभाग की लापरवाही, रेल के डिब्बों पर आज भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम पर सुखबीर बादल का नाम

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 11:52 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): सुखबीर सिंह बादल को उपमुख्यमंत्री के पद से हटे हुए करीब डेढ़ वर्ष हो चला है, मगर आज भी उनकी तरफ से अकाली-भाजपा सरकार के समय चलाई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल रेलगाडिय़ों के डिब्बों पर लिखा हुआ है। 

फिरोजपुर छावनी निवासी श्रीराम ने बताया कि गत दिनों उन्हें फिरोजपुर से छिंदवाड़ा (महाराष्ट्र) की ओर जाने का मौका मिला और वह रेल के इस डिब्बे को देखकर हैरान रह गए जिस पर आज भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम और उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल लिखा हुआ था। पंजाब से बाहर निकलकर अन्य रेलवे स्टेशनों पर गाड़ी में चढऩे वाले कई यात्री यह नहीं समझ पा रहे थे कि यह गाड़ी कौन-सी यात्रा पर जा रही है। 

श्रीराम ने कहा कि जब रेल के डिब्बों पर ऐसा कुछ लिखा होगा तो यकीनन कम पढ़े-लिखे लोग भ्रम में डूब जाते हैं और इसी भ्रम में कई बार वे रेलगाड़ी में सवार नहीं हो पाते कि यह गाड़ी किसी धार्मिक तीर्थ यात्रा पर जा रही है। श्रीराम ने जी.एम. नॉर्दर्न रेलवे से मांग की है कि रेलगाडिय़ों के डिब्बों पर ऐसा लिखा सब कुछ साफ किया जाए और यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी कहां से कहां तक जा रही है, यह सब कुछ लिखा जाए। उन्होंने रेल विभाग की इस लापरवाही की सख्त शब्दों में ङ्क्षनदा की।  

Vatika