100 ग्राम हैरोइन सहित एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 05:43 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगा कर 100 ग्राम हैरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि उन्हे सूचना मिली कि हैरोइन की तस्करी करने वाला सुखदेव सिंह उर्फ शेगा गांव गुलामीवाला अपनी वरना कार में इलाके में हैरोइन बेचने के लिए आ रहा है। 

सूचना के आधार पर फिरोजपुर-मल्लांवाला रोड पर नाका लगाया हुआ था तो उक्त सुखदेव सिंह को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उससे 100 ग्राम हैरोइन, एक मोबाइल फोन और 1200 रूपए नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Mohit