PO स्टाफ फिरोजपुर की तरफ से भगौड़ा गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 05:44 PM (IST)

फिरोजपुर (खुल्लर, भुल्लर): एस.एस.पी. फिरोजपुर द्वारा समाज विरोधी तत्वों को नकेल डालने के लिए की जा रही सख्ती और चलाई गई मुहिंम के अंतर्गत जिला फिरोजपुर के पी.ओ. स्टाफ द्वारा अलग अलग मामलों में वांछित भगौड़ों को गिरफ्तार किया जा रहा है। 

इस संबंधी जानकारी देते जिला पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह ने बताया कि स्टाफ के कर्मचारियों के सहयोग के साथ थाना सिटी में दर्ज 6 नवंबर 2015 के एक मुकदमे में फिरोजपुर की माननीय अदालत द्वारा 31 अगस्त 2019 को भगौड़ा करार दिए गए एक व्यक्ति को ग्रिफतार किया गया है। पी.ओ. स्टाफ द्वारा भगौड़ों को गिरफ्तार करने के लिए विभिंन पहलुओं पर यत्न किए जा रहे हैं, जिस के अंतर्गत आज सौरव पुत्र मोती लाल निवासी नजदीक मनजीत पैलेस फिरोजपुर शहर को गिरफ़्तार करके थाना सिटी फिरोजपुर के हवाले किया गया है।

Mohit