जानलेवा हमला करने का भगोड़ा आरोपी काबू
punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 02:16 PM (IST)

फिरोजपुर: फिरोजपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी भगौड़े को गिरफ्तार किया है। एस.पी. इन्वैस्टीगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि काला निवासी गांव लेली वाला के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में आई.पी.सी. की अलग-अलग धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत 29 मई 2021 को मुकद्दमा नंबर 72 दर्ज किया गया था। इसमें नामजद आरोपी भगौड़ा था। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर पुलिस के पी.ओ. स्टाफ ने इस भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here