हैरोइन सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 11:42 AM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): पुलिस ने हैरोइन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

स्पैशल टास्क फोर्स के ए.एस.आई. जसवंत सिंह ने बताया कि गांव तलवंडी मंगे खां के समीप नाके के दौरान बाइक पर संदिग्ध अवस्था में आ रहे 2 युवकों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 10-10 ग्राम हैरोइन मिली। आरोपियों की पहचान गुरविन्द्र सिंह निवासी कोट ईसे खां और बाज सिंह निवासी वल्टोहा के रूप में हुई है। उक्त दोनों के विरुद्ध थाना सदर जीरा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया गया है।
 

Rakhi Yadav