चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 08:55 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): थाना सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुलचीके रोड पर छापा मार कर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. दविन्द्र सिंह ने बताया कि वीरवार सायं उन्हें सूचना मिली कि चोरियां करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य पॉलीटैक्निक कॉलेज की दीवार के पीछे बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। 

सूचना के आधार पर जब वहां दबिश दी गई तो सुखदेव उर्फ मनु, मन्नी को गिरफ्तार कर उनसे 1 देसी कट्टा, 1 लोहे की रॉड बरामद की गई, जबकि उनके 2 साथी सुखदेव उर्फ सुक्खा और ऋषि फरार हो गए। ए.एस.आई. ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. और आम्र्ज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। 

swetha