20 करोड़ की हैरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 03:32 PM (IST)

फिरोजपुर/ जलालाबाद(कुमार, मल्होत्रा, सेतिया): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर व एंटी-नार्कोटिक सैल फिरोजपुर रेंज के इंस्पैक्टर के नेतृत्व में 4 किलो 60 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 1 कथित तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

जानकारी देते हुए एस.पी. इंवैस्टीगेशन फिरोजपुर बलजीत सिंह सिद्धू ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर कथित तस्कर बूटा सिंह पुत्र मलूक सिंह वासी गांव पोजोके को सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर भारत-पाक बॉर्डर फिरोजपुर की बी.ओ.पी. मब्बोके के एरिया में पिल्लर नंबर 198 के नजदीक छिपाकर रखी 2 पैकेट हैरोइन 2 किलो 60 ग्राम बरामद की। उन्होंने बताया कि यह हैरोइन पाकिस्तानी स्मगलरों से मंगवाई गई थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में एंटी-नार्कोटिक सैल फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने सब-इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में गांव हबीबके के एरिया से 2 किलो हैरोइन बरामद की है। इस बरामदगी को लेकर पुलिस ने थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है। 

swetha