5 ग्राम हैरोइन सहित पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 03:21 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख विवेकशील सोनी के दिशा निर्देशानुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत गश्त के दौरान मिली सूचना के अधार पर नहरी पुल लक्खा सिंह वाला हिठाड़ से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे हैरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना ममदोट में मामला दर्ज किया है। 

थाना ममदोट के सहायक इंस्पैक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी मोड़ा राम निवासी चक्क सरकार मोजो बहादरके हैरोइन बेचने का आदि है और आज भी हैरोइन बेचने के लिए आ रहा है। जिस पर पुलिस ने नहरी पुल लखा सिंह वाला हिठाड़ से आरोपी मोड़ा राम को गिरफ्तार करके उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। मामलें की जांच कर रहे सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News