प्री-मानसून बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, लुढ़का पारा

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 11:24 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): रविवार बाद दोपहर हुई प्री-मानसून की फुहारों ने पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से राहत दिलवाई। पिछले एक सप्ताह से 42 से 45 डिग्री के तेवर दिखा रहा पारा प्री-मानसून बरसात से लुढ़क कर 36 डिग्री पर आ गिरा।

मौसम माहिरों अनुसार मानसून पंजाब में प्रवेश करने में अभी 10 से 15 दिन का समय लग सकता है लेकिन प्री-मानसून की शुरूआत से पारे में गिरावट शुरू हो गई है। अगले 2 दिनों दौरान पंजाब के तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट व बठिंडा जिलों में प्री-मानसून की फुहारों व बादलों के कारण तापमान में गिरावट रहेगी। 

Vatika