राणा गुरमीत सिंह सोढी को कैबिनेट मंत्री बनाने पर फिरोजपुर में खुशी की लहर

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 03:44 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): सीनियर कांग्रेसी नेता और विधानसभा हलका गुरुहरसहाय से लगातार 4 बार विधायक चुने गए राणा गुरमीत सिंह सोढी को पंजाब सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल करने की खबर के साथ फिरोजपुर जिले में खुशी वाला माहौल है।

आज जैसे ही शाम के समय राणा गुरमीत सिंह सोढी विधायक गुरुहरसहाय को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की सलाह के बाद पंजाब मंत्रालय में वृद्धि के समय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल करने की खबर मिली तो राणा गुरमीत सिंह सोढी की रिहायश फिरोजपुर छावनी में बधाई देने वालों का भारी जमावड़ा लग गया। इस के अलावा विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने खुशी में पटाखे चलाए और मिठाइयां बांटीं। 

सीनियर यूथ कांग्रेसी नेता और राणा गुरमीत सिंह सोढी के सुपुत्र अनुमित सिंह हीरा सोढी ने खुशी सांझी करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से जहां सीनियर कांग्रेसी नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी, जोकि लगातार 4 बार विधायक चुने गए हैं, की पार्टी प्रति सेवाओं का फल दिया है, वहीं उन्होंने गुरुहरसहाय के वोटरों और पार्टी वर्करों की कीमती सेवाओं को भी मान बख्शा है। उन्होंने कहा कि राणा सोढी को कैबिनेट मंत्री बनाने के पीछे गुरुहरसहाय हलके के एक-एक वोटर और पार्टी की समूह लीडरशिप के धन्यवादी हैं। उन्होंने कहा कि अब गुरुहरसहाय हलके के अलावा फिरोजपुर जिले के विकास को और आगे चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल राणा सोढी के शपथ उठाओ समागम के मौके पर गुरुहरसहाय के हजारों की संख्या में नेता और वर्कर चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इस मौके पर गुरदीप सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह, नसीब सिंह संधू, राजू साइयांवाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे। 

Vatika