युवती को चमत्कारी धागा बनाकर देने का कहकर ले गया साथ,10 दिन तक करता रहा Rape

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 01:35 PM (IST)

फाजिल्का: फाजिल्का के एक गांव में रहने वाली युवती ने एक व्यक्ति पर चमत्कारी धागा बनाकर देने के बहाने से दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है।  युवती ने बताया कि पिछले 4 माह से एक व्यक्ति का उनके घर आना-जाना था। व्यक्ति का दावा था कि वह चमत्कारी धागा बनाता है। उसके बनाए धागे को पहनने से घर में सुख समृद्धि व सभी कष्ट मिट जाते हैं। उसकी मां 3 अप्रैल को  खेत में काम करने के लिए गई थी।

तभी वह व्यक्ति उसके घर आया और कहने लगा कि तुम पर बहुत कष्ट है। इसके निवारण के लिए वह एक धागा बनाकर देगा। युवती के मुताबिक व्यक्ति ने उसे ऐसे जाल में फंसाया कि वह उसकी बात पर विश्वास करने लगी। व्यक्ति ने कहा कि अगर उसको धागा चाहिए तो वह उसके साथ चले। इस पर वह उसके साथ मोटरसाइकिल पर उसके घर चली गई। यहां वह  उससे अश्लील हरकतें करने लगा। 

 युवती के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और बंधक बना दिया। इसके बाद वह दस दिन तक उससे रोज दुष्कर्म करता रहा। उसने कई बार वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन वह हमेशा उस पर निगरानी रखता था। आखिरकार एक दिन मौका पाकर वह वहां से भाग गई। युवती ने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई। मां ने उसे सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया है। थाना अरनीवाला प्रभारी नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News