नशीली वस्तु पिलाकर बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 01:38 PM (IST)

जलालाबाद (बजाज): पुलिस थाना सदर में लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 2 आरोपियों राजिंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह व पूजा रानी पुत्री जसवंत सिंह निवासी चक्क खीवा ढाणी बचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.आई. भोला सिंह ने बताया कि एक लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि पूजा रानी ने उसको कोई नशीली वस्तु पानी में मिला कर दी, जिसके बाद राजिंद्र सिंह ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 

swetha