विवाह का झांसा देकर 3 साल बनाता रहा शारीरिक संबंध

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 12:14 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): पुलिस ने ब्यूटी पार्लर का कार्य करने वाली युवती के बयान पर एक युवक के खिलाफ विवाह करवाने का झांसा देकर उसके साथ 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवती के अनुसार पहले तो आरोपी उसे विवाह करवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है, लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है।

सहायक इंस्पैक्टर सतपाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बस्ती भट्टियां वाली निवासी युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह आजाद नगर फिरोजपुर शहर में ब्यूटी पार्लर का कार्य करती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी विकास पुत्र पप्पू निवासी बस्ती भट्टियां वाली से 3 वर्ष पहले उसकी दोस्ती हुई थी और आरोपी तब से उसे विवाह करवाने का झांसा देकर उसे विभिन्न जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है और अब वह उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। मामले की जांच कर रहे सतपाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News