रिएलिटी शो के मुंबई ऑडिशन के लिए ‘अल्हा फैमिली’ के 5 सदस्यों का हुआ चयन

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 10:52 AM (IST)

जलालाबाद (मिक्की): सीमावर्ती क्षेत्र से संबंधित ‘अल्हा फैमिली’ के 5 सदस्यों ने रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के मुंबई ऑडिशन के लिए टिकट प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए अल्हा डांस एकैडमी जलालाबाद के कोच चिंटू अल्हा ने बताया कि एक टी.वी. चैनल पर 2 जून से प्रसारित होने वाली डांस प्रतियोगिता वाले रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के श्री अमृतसर साहिब में हुए ऑडिशन में उनके परिवार के 5 सदस्य बड़ा भाई वेद प्रकाश अल्हा, स्वयं चिंटू अल्हा, बच्चे भूमिका, प्रशांत व मोकस ने अपनी डांस कला का बाखूबी प्रदर्शन करते हुए प्रोग्राम के जज साहिबान को प्रभावित करते हुए पहले श्री अमृतसर साहिब ऑडिशन व बाद में दिल्ली ऑडिशन में टिकट प्राप्त करते हुए मुंबई ऑडिशन में अपना स्थान पक्का किया है। 

सीमावर्ती क्षेत्र के एक परिवार के उक्त 5 सदस्यों के इस रिएलिटी शो में अपनी जगह पक्की करने पर क्षेत्र निवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है व लोगों द्वारा आगामी प्रतियोगिता के लिए उक्त प्रतियोगियों को शुभ संदेश भेजे जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News