फाजिल्का सैक्टर में 1971 में आर्म्ड रैजीमैंट के शहीद हुए सैनिकों को किया याद

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 02:24 PM (IST)

फाजिल्का (नागपाल ,लीलाधर): 1971 में फाजिल्का सैक्टर में भीषण भारत-पाक युद्ध लड़ा गया। भारतीय सेना के अधिकारियों व जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर फाजिल्का नगर व इस क्षेत्र की रक्षा की। इन सैनिकों के बलिदान से अभिभूत फाजिल्का के कृतज्ञ नागरिकों ने फाजिल्का से 7 किलोमीटर दूर सीमावर्ती गांव आसफवाला में दिसम्बर, 1971 में 4 जाट बटालियन के शहीदों की समाधि का निर्माण किया।

कालांतरण में इस समाधि परिसर में फाजिल्का सैक्टर में विभिन्न रैजीमैंटों के शहीदों के स्मृति स्तंभ भी स्थापित किए गए। फाजिल्का सैक्टर में आम्र्ड रैजीमैंट साबुना ड्रेन पर तैनात थी। 7 दिसम्बर को इस रैजीमैंट के ए.डी. वैरीड तथा लैफ्टीनैंट कर्नल आर.के. दीवान ने इस क्षेत्र की रक्षा करते हुए तथा पाक सेना को शिकस्त देते हुए शहादत प्राप्त की थी।  आज स्मृति स्तंभ पर रैजीमैंट के अधिकारियों द्वारा शहीदों की पावन स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। रैजीमैंट अधिकारियों ने बताया कि 8 दिसम्बर को 70 आम्र्ड रैजीमैंट के जवानों व उनके परिजनों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News