लुटेरों ने फाइनेंस कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डाल लूटे 62 हजार रुपए

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 04:01 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डाल कर दो अज्ञात लुटेरे उससे नकदी से भरा बैग छीन ले गए। घटना 22 दिन पहले कोठी राय साहिब के समीप हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

थाना सदर के ए.एस.आई बलदेव सिंह ने बताया कि राजपाल सिंह निवासी गांव आलम जिला मुक्तसर ने शिकायत दी थी कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता है। 31 जनवरी को वह विभिन्न गांवों से कंपनी की किश्तें एकत्रित कर फिरोजपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह कोठी राय साहिब से फिरोजपुर-फाजिल्का रोड की ओर आ रहा था तो बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। उसके गिरने के बाद लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और उसका बैग छीन कर ले गए। शिकायतकत्र्ता अनुसार बैग में किश्तों के रूप में एकत्रित 62,105 रूपए की राशि एवं जरूरी कागजात थे। ए.एस.आई अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News