पार्क में रोमांस कर रहा था प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने किया काबू

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 02:20 PM (IST)

अबोहर(भारद्वाज): पुरानी तहसील रोड पर श्री अरोड़वंश धर्मशाला के सामने स्थित नेहरू पार्क से पुलिस ने आज एक प्रेमी जोड़े को रंगे हाथों गुटरगूं करते हुए काबू कर लिया, जिन्हें बाद में नगर थाना 1 में ले जाकर उनके परिजनों को सूचना दी गई। 


आज सुबह करीब 10 बजे नेहरू पार्क में एक प्रेमी जोड़ा गुटरगूं कर रहा था तो इसी दौरान सैर कर रहे एक व्यक्ति ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, जिस पर नजदीक ही गश्त कर रही पी.सी.आर. की पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर लड़का एक तरफ तो लड़की दूसरी तरफ भागने लगी। 

पार्क में मौजूद लोगों ने लड़के को काबू कर पुलिस के हवाले किया, जबकि लड़की चालाकी से पार्क के साथ वाली गली से होते हुए भगत सिंह चौक तक भाग निकली और अबोहर पैलेस में घुस गई। महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी उसका पीछा करते हुए उसे अबोहर पैलेस से धर दबोचा और दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाना नंबर 1 ले गए।  

Vatika