जलालाबाद में SDM सूबा सिंह ने फहराया  राष्ट्रीय ध्वज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 04:39 PM (IST)

जलालाबाद (सेतिया): गणतंत्र दिवस  जलालाबाद में धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके  पर बहुमंतवी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म सूबा सिंह, एस. डी. एम.जलालाबाद ने निभाई और पुलिस टुकड़ी ने ध्वज को सलामी दी। 

इस मौके पर अपने संबोधन में सूबा सिंह एस.डी.एम. ने गणतंत्र दिवस की समूह देश निवासियों को बधाई दी और सरकार द्वारा लोक भलाई हेतु चलाईं जा रही स्कीमों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने करोना काल दौरान अपनी, शानदार सेवाएं निभाने वाले सरकारी कर्मचारियों और समाज सेवीं संस्थाओं की प्रशंसा की।

इस मौके पर पलविन्दर सिंह डीएसपी, सीनियर जज राजीव गर्ग, बीबी वकीला बाई अंडर ट्रेनिंग जज, नायब तहसीलदार बलदेव सिंह, नगर कार्य साधक अफसर पूनम भटनागर,प्रिंसीपल सुभाष सिंह, ब्लाक पंचायत अफसर बलजिन्दर सिंह,समाज सेवी हरीश सेतिया, दविन्दर कुक्कड़ , कुमार विवेक, सुरिन्दर बत्रा, सुपरडैंट प्रदीप गक्खड़, संजीव सेठी रोहित कुमार मौजूद थे।

Vatika