स्पेन भेजने का झांसा दे 2 युवकों से ठगे 41.85 लाख

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 01:16 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार): 2 युवकों को स्पेन भेजने का झांसा दे उनसे 41.85 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। 

थाना कैंट के एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि दलीप कुमार निवासी ग्वाल टोली ने जुलाई में शिकायत देकर बताया था कि उसके भतीजे अविनाश और भांजे अभिषेक को विदेश भेजने के लिए उसने कैंट निवासी जंग बहादर, उसके बेटे विक्रांत शर्मा और पत्नी सुनीता से संपर्क किया था जिन्होंने उसे इस झांसे में ले लिया कि उनका जानकार संजय कुमार स्पेन में रहता है। वह कई युवकों को उसके माध्यम से वहां भेज चुके हैं। 

शिकायतकत्र्ता अनुसार उनकी बातों में आकर उसने दोनों युवकों को विदेश भेजने के लिए 41.85 लाख रुपए उन्हें दे दिए जिसके बाद न तो आरोपियों ने उसे पैसे लौटाए और न ही उसके भतीजे व भांजे को बाहर भेजा। एस.आई. अनुसार जांच में आरोप सही पाए जाने पर चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Vatika