5 दिन के लिए फिरोजपुर-जालंधर के मध्य स्पैशल DMU ट्रेन चालू

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 03:48 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): सुल्तानपुर लोधी में मनाए जा रहे श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव समारोहों पर रेलगाड़ियों में श्रद्धालूओं की भीड़ को देखते हुए रेल मंडल फिरोजपुर ने पांच दिन के लिए स्पैशल डीएमयू ट्रेन चालू की है। 

डीआरएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि अंत्तर्राष्ट्रीय समारोह के चलते फिरोजपुर-जालंधर ट्रैक पर रेलगाड़ियों में भारी रश को देखते हुए 10 नवंबर से 14 नवंबर तक रोजाना स्पैशल डीएमयू ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट स्टेशन से सुबह 8:50 बजे जालंधर सिटी के लिए रवाना होगी जबकि जालंधर से इसका वापिस लौटने का समय दोपहर 1 बजे रखा गया है।

Mohit