कर्ज से परेशान एक और किसान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 12:01 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): शहर में किसानों द्वारा आत्महत्याएं करने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला फिरोजपुर के गांव महमा का सामने आया है, जहां कर्ज से परेशान एक किसान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह(45) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक किसान पर 12 लाख रुपए का कर्ज था जिसके कारण वह लगातार परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने अपनी जावनलीला समाप्त कर ली।
 

Anjna