4 दिनों से लापता युवक का शव नहर से बरामद

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 03:15 PM (IST)

अबोहर (रहेजा): खुईयां सरवर के नजदीक गुजरती नहर से युवक का शव बरामद हुआ है जिसे खुईयांसरवर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी अनुसार आज सुबह किसी राहगीर ने समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा के अध्यक्ष राजू चराया को नहर में शव होने की जानकारी प्रदान करवाई।

पुलिस को सूचना देने के पश्चात नर सेवा नारायण सेवा के सदस्यों चरणजीत और जगदेव ने पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकालकर सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। युवक की पहचान काका सिंह (23) पुत्र जगीर सिंह निवासी संत नगर के रूप में हुई है। जिक्त्रयोग्य की युवक पिछले 4 दिनों से घर से लापता था। एएसआई बीरबल सिंह द्वारा परिजनों के ब्यानों के आधार पर कारवाई की जा रही है।

Mohit