बेखौफ चोरों का आतंक, गोदाम को बनाया निशाना

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2024 - 06:13 PM (IST)

अबोहर (नागपाल): बीती रात चोरों ने इन्द्रा नगरी गली नंबर 3 स्थित एक फर्म के गोदाम से हजारों रुपए की चीनी और घी के टीन चुरा लिए। घटना का पता सुबह चलते ही गोदाम संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी देते हुए मनोज भोलूसरिया ने बताया कि उनका इस मार्ग पर चीनी, घी व अन्य राशन सामग्री का गोदाम है। कल रात करीब 10 बजे वे अपनी दुकान बंद कर गए थे। वहां पास में रहने व रखवाली करने वाले तिलकराज ने रात करीब डेढ बजे तक गोदाम की देखरेख की थी। इसके बाद आज सुबह करीब 10 बजे जब उसने गोदाम संभाला तो देखा कि गोदाम के शटर पर टूटे हुए ताले लटक रहे थे। उसने गोदाम खोलकर देखा तो वहां से 15 गटटे चीनी और 4 पीपे घी के गायब थे। उन्होंने बताया कि बाकी स्टॉक मिलाने पर पता चल पाएगा कि गोदाम से और क्या क्या चीज गायब है। उन्होंनें तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। वहीं उन्होंनें खुद यह माना कि उनकी गलती रह गई कि उन्होंने गोदाम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए अगर कैमरे लगे होते तो तुरंत चोर पकड़ में आ जाते। अब वे शीघ्र ही अपने गोदाम में कैमरे लगाएंगें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash