सिलैंडर फटने से महिला झुलसी, बचाने गया पति भी आया चपेट में

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 06:37 PM (IST)

अबोहर: स्थानीय लाइन पर क्षेत्र सिद्धू नगरी में आज एक बुजुर्ग महिला उस समय सिलैंडर फटने से झुलस गई जब वह सुबह उठकर चाय बना रही थी वहीं धमाके से आस-पास के लोग भी सहम गए हैं। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि धमाके के कारण महिला एकदम घायल होकर जमीन पर गिर गई।

महिला के पति बनवारी लाल ने बताया कि आज उसकी पत्नी रोजमर्रा की तरह आज सुबह 7 बजे रसोई में चाय बना रही थी और अभी बाकी घर वालों की आंख भी नहीं खुली थी कि धमाके से सभी सहम गए। चाय बनाते समय अचानक सिलैंडर में जोरधार धमाका हुआ। जिसके बाद परिजन उठे वहीं उसका पति बनवारी लाल भी अपनी पत्नी को बचाते हुए कुछ झुलस गया। परिजनों ने लोगों की मदद से तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों के अनुसार महिला 20 प्रतिशत तक झुलस गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Content Editor

Neetu Bala