महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 02:24 PM (IST)

अबोहर (भारद्वाज,  रहेजा): उपमंडल की ढाणी कडाका सिंह निवासी एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय ङ्क्षछदो बाई के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व किसी जहरीले जीव ने उसके हाथ पर डंक मार दिया था, जिससे वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। गत दिवस उन्होंने ङ्क्षछदो को उपचार के लिए अबोहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसे अन्यत्र रैफर कर दिया, जहां गत सायं उसकी मौत हो गई। थाना नंबर-1 की पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Vatika