अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास घूमता संदिग्ध काबू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 10:01 AM (IST)

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिला गुरदासपुर में दोरांगला के पास चकरी पोस्ट के नजदीक बी.एस.एफ. ने रात में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

गत रात 9.30 बजे चकरी पोस्ट पर पहरा दे रहे बी.एस.एफ. की 170 बटालियन के जवानों ने कंटीली तार के गेट नं.-19 के पास घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जिसकी गतिविधियों पर शक होने के कारण उसे हिरासत में ले लिया गया। उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान सफी पुत्र रफीक गांव फरकन्निया, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बताई है। दोरांगला थाना पुलिस ने उसके खिलाफ जिला मैजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कर लिया है। 

Vatika