पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 12:47 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सिटी पुलिस गुरदासपुर ने 60 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। इस संबंधी सब इंस्पेक्टर सोम लाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गुरदासपुर में बाईपास के पास पेट्रोल पंप पर नाकाबंदी की हुई थी। 

इस दौरान एक बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी किला जमालपुर थाना सदर, पठानकोट की तलाशी ली गई तो उसके पास से मिले लिफाफे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह और मनोज कुंमार पुत्र सुखदेव राज निवासी सरना के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News