मरा कुत्ता दरवाजे के सामने फैंकने को लेकर 2 गुट भिड़े, बरसाए ईंट व पत्थर

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 01:51 PM (IST)

बटाला(बेरी): थाना रंगड़ नंगल के अन्तर्गत आते गांव सेखवां में मरा कुत्ता दरवाजे के सामने फैंकने पर 2 गुट आमने-सामने हो गए। इस संबंध में परमजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी गांव सेखवां ने बताया कि गुरनाम कौर पत्नी कश्मीर ने अपने हमारे घर के दरवाजे के सामने मरा हुआ कुत्ता फैंक दिया।

उसने जब गुरनाम कौर को इस संबंधी पूछा तो गुरनाम कौर ने अपने पति व परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। परमजीत कौर ने बताया कि इसके बाद वह भाग कर घर के अंदर चली गई तो उक्त लोग उसके घर में दाखिल हो आए और घर में तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी तथा बाद में बाहर से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए जिससे उनका व आस-पड़ोस का काफी नुक्सान हुआ है। परमजीत कौर के अनुसार इस दौरान गुरविन्द्र सिंह पुत्र वीर सिंह भी घायल हो गया जिसे उपचार हेतु बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मौके बातचीत करते हुए सुरजीत सिंह ने कहा कि ईंट-पत्थर से उनका काफी नुक्सान हुआ है।

उधर, दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दूसरे गुट के बावा सिंह पुत्र चेत सिंह निवासी सेखवां जो कि गुरनाम कौर का जेठ है, ने बताया कि उनका उक्त गुट के लोगों से काफी समय पहले झगड़ा हुआ था और उसकी रंजिश को मन रखते हुए उक्त गुट द्वारा उन्हें अक्सर गाली-गलौच किया जाता था। उसी बात पर आज दोबारा झगड़ा हो गया और उक्त गुट के लोगों ने उसके घर में दाखिल होकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसके परिवार के सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल बटाला में उपचार हेतु भर्ती करवाया। बावा सिंह ने बताया कि उनका मरे हुए कुत्ते से कोई लेना-देना नहीं है।

Vaneet