बाइक के डिवाइडर से टकराने से 2 युवक घायल

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 09:34 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पठानकोट-जम्मू नैशनल हाईवे पर पड़ते बर्फानी मंदिर के निकट मोड़ पर बीती रात स्लिप हुई बाइक के डिवाइडर से टकराने से बाइक पर सवार 2 युवक घायल हो गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया।

घायलों की पहचान जोनी (19) निवासी नजदीक रैन बसेरा शाहपुर रोड तथा लवली (20) निवासी गांव गोसाईंपुर के रूप में हुई है। इनमें लवली को अधिक चोट लगने के कारण अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें मैडीकल अस्पताल अमृतसर रैफर किया है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल जोनी ने बताया कि वह अपने साथी लवली के साथ बाइक पर सवार होकर सुजानपुर की ओर दूध की सप्लाई लेने जा रहे थे। बर्फानी मंदिर के निकट जब वह मोड़ काटने लगे तो उनकी बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। बाइक का संतुलन बिगड़ते ही उनकी बाइक सड़क पर डिवाइडर से जा टकराई।

swetha