फॉर्च्यूनर में हैरोइन का सेवन करते 2 लोग दबोचे

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 10:21 AM (IST)

बटाला (बेरी): थाना घनिए-के-बांगर की पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में हैरोइन का सेवन कर रहे 2 व्यक्तियों को दबोचा है। एस.एच.ओ. मुख्तियार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. संतोख सिंह ने पुलिस पार्टी सहित किला देसा सिंह के निकट से गश्त दौरान फॉच्र्यूनर गाड़ी (नं. पी.बी.-02,सी.ए.-0003) में 2 व्यक्तियों को नशा करते देखा।

 

 इसके बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी से काम लेते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 1000 मिलीग्राम हैरोइन, लाइटर, हैरोइन से लिप्त पन्नी, 10 रुपए का नोट बरामद किया।  उक्त पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सर्बजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह व कुलदीप सिंह उर्फ काला पुत्र बलदेव सिंह निवासीयान घनिए-के-बांगर के रूप में हुई है तथा फॉच्र्यूनर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। एस.एच.ओ. मुख्तियार सिंह के अनुसार उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

swetha