केन्द्रीय जेल में 4 कैदी व्यक्तिगत बांड पर रिहा

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 12:07 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद, दीपक): रविन्द्रजीत सिंह बाजवा सिविल जज सीनियर डिवीजन-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी गुरदासपुर ने आज केन्द्रीय जेल में कैंप कोर्ट आयोजित कर 4 कैदियों को व्यक्तिगत बांड पर रिहा कर दिया।
 

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने केन्द्रीय जेल का दौरा किया तथा कैदियों से मिल कर उनकी समस्याएं जानीं, इसके अतिरिक्त महिलाओं के वार्ड का भी निरीक्षण किया।  कैदियों को मुफ्त कानूनी सेवा संबंधी जागरूक किया गया। 
 

Punjab Kesari