बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के 3 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 09:25 AM (IST)

पुराना शाला/ दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पुराना शाला पुलिस द्वारा इलाके में किसानों के ट्यूबवेलों पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार किया गया है।

 इस संबंधित जानकारी देते हुए जांच अधिकारी शलिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में पुलिस पार्टी द्वारा गशत की जा रही है,  गुप्त सूचना मिली थी की परगट सिंह उर्फ साबी पुत्र तरसेम सिंह निवासी जापूवाल थाना धारीवाल, सोहन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रायकोट, टोनी निवासी पुल तिबड़ी एक साथ मिलकर तेल चोरी करके आगे बेचने का धंधा करते थे।

 इस बारे सूचना मिलने पर पुलिस ने नहर में रेड करके आरोपी परगट सिंह उर्फ साबी को काबू किया, जिसके पास के ट्रांसफार्मर से चोरी किया  25 लीटर तेल भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा जांच करने के बाद परगट सिंह, सोहन सिंह और टोनी पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।                                 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News