युवक को जर्मनी की बजाए मास्को भेजने वाला एजैंट काबू

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 10:29 AM (IST)

धारीवाल(खोसला, बलबीर): एक युवक को जर्मनी की बजाए मास्को भेजने वाले एजैंट को पुलिस ने काबू कर लिया है। 

इस संबंध में थाना धारीवाल के प्रमुख मनजीत सिंह ने बताया क सुखराज सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव सोहन ने भारतीय दूतावास मास्को में शिकायत दी थी कि राजबीर सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी गांव सोहन ने उसका जर्मनी में वीजा लगवा कर देने हेतु उससे 4,50,000 रुपए लिए थे, परंंंतु राजबीर सिंह ने उसको जर्मनी भेजने की बजाए मानव तस्करी के माध्यम से मास्को भेज दिया, जहां उसकी किसी ने भी कोई मदद नहीं की और वह वहां पर बहुत परेशान है। उसने बताया कि राजबीर सिंह रजिस्टर्ड एजैंट नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च पुलिस अधिकारियों के आदेशानुसार राजबीर सिंह के विरुद्ध थाना धारीवाल में केस दर्ज कर इस संबंध में सभी हवाई अड्डों के अधिकारियों को एल.ओ.सी. जारी किया गया था, जिसके चलते जब राजबीर सिंह विदेश से वापिस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में पहुंचा तो सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने उसे हवाई अड्डे से काबू कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News