आटो से गिर कर घायल हुए व्यक्ति की उपचार दौरान मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 08:10 PM (IST)

पठानकोट (आदित्य): डल्हौजी रोड पर आटो से उतरते वक्त सिर के बल गिरने से व्यक्ति की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बहादुर लाल निवासी मोहल्ला नेहरू नगर का रहने वाला था। घटना में घायल हुए व्यक्ति का सिर लहूलूहान होने पर तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था। आज वीरवार को घायल व्यक्ति की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Mohit