पी.एच.एफ के मैनेजर का शव सिरसा की नहर से मिला

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 08:47 PM (IST)

बटाला (बेरी): बटाला निवासी पी.एच.एफ के मैनेजर का शव हरियाणा के निकट स्थित शहर सिरसा की नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 

जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी शाांति नगर बटाला जो विगत 30 मार्च 2019 से लापता था, मुकेरियां स्थित पी.एच.एफ कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता था और काम से छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा जिसका शव हरियाणा के शहर सिरसा के गांव बड़ा गुढ़ा की नहर से मिला है, जिसके बारे में वहां के लोगों ने उक्त युवक के आई कार्ड व लाइसैंस से उक्त कंपनी के अधिकारियों से सम्पर्क किया और नवजोत सिंह के बारे में बताया जिसके बाद परिवारिक सदस्यों ने वहां पर पहुंचकर आज अपने बेटे नवजोत सिंह की शिनाख्त की और उसका शव बटाला लेकर आए। अन्य जानकारी के अनुसार इस संबंध में थाना मुकेरियां में मुकद्दमा नं.38 दर्ज कर दिया गया है। 

Mohit