भाजपा नेता सलारिया ने मंत्री मनप्रीत बादल और सिद्धू के खिलाफ कोर्ट को सौंपे सबूत

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 04:33 PM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पंजाब कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मानहानि के केस को लेकर कोर्ट में तारीख दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व उद्योगपति स्वर्ण सलारिया ने आज कोर्ट में मनप्रीत सिंह बादल व नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सबूत पेश किए। 

 

इस बात की पुष्टि करते हुए स्वर्ण सलारिया ने कहा कि गत दिनों लोकसभा उप चुनावों के दौरान उनके आचरण पर झूठा आरोप लगाया गया, जोकि निंदनीय और क्षमा योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि कोर्ट में सभी सबूत देने के बाद इस केस की सुनवाई आगामी 5 मई को पड़ी है। गौरतलब है कि दिवंगत सांसद विनोद खन्ना के निधन पर उनकी जगह खाली हुई सांसद की सीट पर भाजपा की तरफ से स्वर्ण सलारिया की ओर से चुनाव लड़ा गया। चुनाव के दौरान सलारिया पर कैबिनेट मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल ने सलारिया पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सलारिया पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला दर्ज है, वे लोग एक एफिडेविट देकर चुनाव आयोग को उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे। चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी रैलियों में उनके आचरण पर कीचड़ उछाला था। इन सभी बातों को आधार बनाकर स्वर्ण सलारिया ने मानहानि का दावा करते हुए 9 मार्च को कोर्ट में केस फाइल किया था।

swetha