भाजपाइयों ने भोआ हलके के कांग्रेसी विधायक का फूंका पुतला

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 12:21 PM (IST)

पठानकोट/भोआ/बमियाल (शारदा): भोआ हलके के अधीन आते सीमावर्ती गांव खड़कड़ा ठूठोवाल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हरि सिंह की अगुवाई में हलके के कांग्रेसी विधायक का पुतला फूंका। इसमें पूर्व विधायक सीमा कुमारी व उनके साथ प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार विशेष रूप से शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि गत बुधवार को जब पंजाब में ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव के लिए वोटें डाली जा रही थीं तो खड़कड़ा ठूठोवाल के सरकारी स्कूल में मतदान के लिए पोलिंग बूथ बने थे, में हलका विधायक के साथ कुछ लोगों ने वहां बैठे भाजपा के पोलिंग एजैंट के साथ कथित रूप से मारपीट करके लोकतंत्र की मान-मर्यादाओं को तार-तार किया है। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह काकू, प्रभात सिंह व भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। 
 

bharti