दिन-दिहाड़े भाईयों द्वारा चचेरे भाई का कत्ल, 2 विरुद्ध केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 09:34 PM (IST)

बटाला (बेरी): गांव खोजकीपुर में चचेरे भाईयों की ओर से अपने ही चचेरे भाई का कत्ल कर दिया गया। इस संबंध मेंं जानकारी देते हुए एस.आई जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में संतोख सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी बहादुरपुर रजोआ ने लिखवाया कि वह अपने ससुराल गांव खोजकीपुर में गया हुआ था और सुबह साढ़े 11 बजे के करीब मेरे साले ज्ञान सिंह का बेटा कमलदीप सिंह उर्फ साबी बाहर गली में गया जहां पर उसका किसी से तकरार हो गई। 

संतोख सिंह अनुसार जब मैं घर से बाहर गली में देखने गया तो देखा कि कमलदीप सिंह को संदीप सिंह व गुरदीप सिंह पुत्रा श्रिंदर सिंह पीट रहे थे और इसी दौरान उक्त दोनों ने दातर व कसी से कमलदीप सिंह पर प्रहार करने की शुरू कर दिए जिससे कमलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एस.आई जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त मामले संबंधी सूचना मिलने के बाद उन्होंने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है तथा इस संबंध में थाना  हरगोबिंदपुर में संतोख सिंह के बयानों पर संदीप सिंह व गुरदीप सिंह के विरुद्ध धारा 302, 34 आई.पी.सी तहत कत्ल का केस दर्ज कर दिया है।
 

Mohit