अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कार सहित 1 व्यक्ति को BSF ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 03:33 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गत देर रात एक व्यक्ति को भारत पाकिस्तान सीमा पर कंडियाली तार के साथ बने ट्रैक पर अपना वाहन ले जाने तथा रोकने के बावजूद वाहन न रोकने के बाद काफी कोशिश के बाद काबू किया गया। सीमा पर पकड़े व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह पन्नु पुत्र बलविन्द्र सिंह पन्नु निवासी पुडडा अर्बन कालोनी बबरी बाईपास गुरदासपुर के रूप मे हुई है तथा उक्त व्यक्ति एल.आई.सी.कार्यालय गुरदासपुर मे डिवैलमैंट अधिकारी है। पकड़े गए व्यक्ति की जालन्धर मे भी एक कोठी है। पंरतु उसके कार सहित कंडियाली तार के साथ लगते ट्रैक पर कार सहित आ जाने से सीमा पर हलचल मच गई।

सीमा सुरक्षा बल गुरदासपुर के डी.आई.जी.राजेश शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति गत रात लगभग 11-30 बजे अपनी कार से बहुत तेज गति से ठाकुरपुर बी.ओ.पी.के पास से कंडियाली तार के साथ बने पैट्रोलिंग ट्रैक पर आ गया। उसकी कार की गति बहुत अधिक होने के कारण तीन स्थानों पर उसे रोकने की कोशिश असफल रही। आखिर चकरी बी.ओ.पी.के पास से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे काबू किया गया।

डी.आई.जी.शर्मा ने बताया कि जवानों ने उसे कार से उतार कर पूछताश की गई पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान अमरजीत सिंह पन्नु निवासी गुरदासपुर बताई। उसने पूछताश के बताया कि वह लगभग रात 10 बजे धर से चला था तथा वह पता नही कैसे सीमा पर पहुंच गया। उन्होने बताया कि पूछताश से पता चला है कि पकड़े एग व्यक्ति का पिता सैना का रिटायर लैफ्ट.कर्नल है तथा कुछ और रिश्तेदार भी सैना मे हैं। डी.आई.जी.ने बताया कि अभी तक पकड़े गए व्यक्ति का अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आ जाने का कारण स्पष्ट नही हुआ है तथा न ही वह पूछताश मे सहयोग कर रहा है। इस लिए प्राथमिक पूछताश के बाद उसे अन्य गुप्तचर ऐजैंसियों के हवाले पूछताश के लिए किया जाएगा। यदि कौई शकी मामला पाया गया तो उस अनुसार कारवाई होगी। कार से कोई आपतिजनक चीज बरामद नही हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News