पंजाब में रेत-बजरी पर वसूले जा रहे गुंडा टैक्स को बंद कर कैप्टन ने जनता को दिलाई राहत

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 02:19 PM (IST)

नरोट मेहरा/पठानकोट (आदित्य): रेत-बजरी पर पिछले 11 वर्षों से लगाया जा रहा गुंडा टैक्स पूर्ण तौर पर बंद करके कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी वायदा पूरा करके दिखाया है। उक्त विचार पंजाब कांगे्रस कमेटी के सचिव साहिब सिंह साबा, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार कटारूचक्क तथा पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्की ने संयुक्त रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट में सबसे बड़ा क्रशर उद्योग है, जो पिछले 10 वर्ष से अकाली-भाजपा सरकार की मनमानी से चल रहा था।

क्षेत्र के लोगों से जबरन गुंडा टैक्स वसूला जा रहा था जिसके चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने वि.स. चुनावों में जनता से वायदा किया था कि वह गठबंधन सरकार द्वारा गुंडा टैक्स को हटाकर लोगों को सस्ते दामों पर रेत-बजरी मुहैया करवाएंगे, जिसके चलते उन्होंने अपने चुनावी वायदे को पूरा करते हुए पंजाब से रेत-बजरी पर लिए जा रहे गुंडा टैक्स को पूरी तरह से समाप्त करके लोगों व क्रशर उद्योग को एक बड़ी राहत दिलाई है, जिसके चलते वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि रेत-बजरी पर वसूले जा रहे टैक्स से मुक्त होने पर लोग अब आसानी से अपना आशियाना बना सकेंगे। 

Punjab Kesari